छत्तीसगढ़
प्रधान अध्यापक, प्रधान पाठक और व्याख्याता सस्पेंड, कलेक्टर ने लिया एक्शन
Nil dhankar
23 April 2024 9:50 AM IST

x
छग न्यूज़
जगदलपुर। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई की है. तीनों पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 नियम 9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है.
बताया जा रहा है कि तीनों कर्मचारियों चुनावी ड्यूटी में बिना बताए गायब हो गए थे. जिसपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए प्रधान अध्यापक संजय मिश्रा, प्रधान पाठक रविन्द्र कुमार नाग और व्याख्याता अखिलेश कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है.
Next Story





