छत्तीसगढ़

प्रधान पाठक पर गिरी गाज, धर्मांतरण कराने का आरोप

jantaserishta.com
9 May 2026 7:30 PM IST
प्रधान पाठक पर गिरी गाज, धर्मांतरण कराने का आरोप
x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर: विद्यार्थियों का धर्मांतरण कराने, और वित्तीय अनियमितता के आरोप में कन्या प्राथमिक शाला बलौदा की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
बताया गया कि प्रधान पाठक पर ग्रामीणों ने छात्र-छात्राओं को बहला-फुसलाकर ईसाई रीति-नीति के माध्यम से धर्मांतरण कराने, और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर थाना बलौदा में धारा 126 और 135(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसके अलावा जांच में स्कूल प्रबंधन समिति और स्कूल विकास समिति की राशि में अनियमितता, फर्जी बिल-वाउचर के माध्यम से भुगतान तथा रिश्तेदारों के नाम पर पीपीओ जारी कर राशि आहरण करने के आरोप भी सामने आए हैं। बताया गया कि वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक प्राप्त अनुदान राशि के उपयोग में गड़बड़ी पाई गई।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक मानते हुए यह कार्रवाई की गई। उन्हें बीईओ कार्यालय बलौदा में अटैच किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story