छत्तीसगढ़
वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने जशपुर के भैरवपहाड़ एवं पर्यावरण वाटिका का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
12 Aug 2026 11:23 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ अरूण पाण्डेय, भा.व.से.ने विगत जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर वन मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय स्थलों का भ्रमण कर उनके विकास एवं संरक्षण की संभावनाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। भैरव पहाड़ का किया भ्रमण एवं अवलोकन प्रवास के दौरान मनोरा विकास खंड के अंतर्गत भैरवपहाड़ का भ्रमण एवं स्थल अवलोकन किया गया। प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्ता के साथ-साथ क्षेत्र में प्रचलित स्थानीय जनजातीय परम्पराओं एवं सांस्कृतिक मान्यताओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि भैरव पहाड़ को स्थानीय जनजातीय परम्पराओं, प्राकृतिक स्वरूप एवं सोगड़ा आश्रम से जुड़ी आस्था एवं धार्मिक भावनाओं के अनुरूप विकसित किया जाए। विकास कार्यों में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यावरणीय संतुलन को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय संस्कृति और परम्पराओं का संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने स्थल को प्रकृति, आस्था एवं जनजातीय संस्कृति के समन्वित स्वरूप में विकसित किए जाने की संभावनाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की। पर्यावरण वाटिका का निरीक्षण इसके पश्चात प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा वन परिक्षेत्र कांसाबेल अंतर्गत ग्राम बगिया में निर्मित पर्यावरण वाटिका का अवलोकन किया गया। उन्होंने पर्यावरण वाटिका में किए गए पौधरोपण, हरित क्षेत्र विकास तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण वाटिका को स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों एवं आमजनों के लिए पर्यावरण जागरूकता एवं प्रकृति शिक्षा के प्रभावी केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वाटिका में स्थानीय एवं उपयोगी प्रजातियों के पौधों के संरक्षण, बेहतर रखरखाव तथा पर्यावरणीय जागरूकता से संबंधित गतिविधियों को बढावा देने पर विशेष जोर दिया।
जशपुर प्रवास के दौरान प्राकृतिक स्थलों, धार्मिक आस्था केन्द्रों एवं पर्यावरणीय अधोसंरचनाओं के संरक्षण एवं विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले की प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता, जनजातीय संस्कृति एवं धार्मिक आस्था इसकी विशिष्ट पहचान हैं। अतः इनके विकास में स्थानीय परम्पराओं एवं पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भैरव पहाड़, हनुमान टेकरी एवं पर्यावरण वाटिका जैसे स्थलों को स्थानीय आवश्यकताओं एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप प्रकृति आधारित, पर्यावरण अनुकूल एवं जनभागीदारी से विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार एवं पर्यटन के अवसर उपलब्ध होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़े। प्रवास के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सरगुजा वृत्त अम्बिकापुर दिलराज प्रभाकर, वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर आलोक वाजपेयी, वनमण्डलाधिकारी जशपुर शशि कुमार, जशपुर वन मंडल के समस्त उपवन मंडलाधिकारी, वन परिक्षेत्राधिकारी एवं वन अमला उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





