छत्तीसगढ़
मंदिर में खड़े होकर हेड कॉन्स्टेबल ने किया पेशाब, वीडियो वायरल
Nil dhankar
4 Sept 2023 1:30 PM IST

x
रायपुर। रायपुर पुलिस के प्रधान आरक्षक का नशे में धुत्त होकर वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि, प्रधान आरक्षक मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर खड़े होकर पेशाब कर रहा है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं घटना का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक सरस्वती नगर थाना में पदस्थ था.
Next Story





