छत्तीसगढ़

हेड कांस्टेबल ने मुर्गा बाजार में लोगों को धमकाया, जमकर हो गई कुटाई

Nil dhankar
2 April 2024 12:30 PM IST
हेड कांस्टेबल ने मुर्गा बाजार में लोगों को धमकाया, जमकर हो गई कुटाई
x
छग न्यूज़

बस्तर। जिले में एक हेड कांस्टेबल की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, बस्तर के मुर्गा बाजार में वह सादे कपड़ों में पहुंचा था। ग्रामीणों से पैसे मांगा, अंदर करने की धमकी दिया। साथ ही गाली-गलौज किया। एक ग्रामीण की पिटाई की। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने हेड कांस्टेबल की जमकर धुनाई कर डाली।

मुर्गा बाजार में ही मौजूद कुछ लोगों ने हेड कांस्टेबल की इस करतूत और उसकी पिटाई का वीडियो बना लिया। करीब 1 मिनट 47 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि, हेड कांस्टेबल का नाम क्या है अभी यह स्पष्ट नहीं है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि, सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ में हेड कांस्टेबल ग्रामीणों को धमकी दे रहा है। उनसे कह रहा है कि इस बाजार का हेड कौन है।

इतने में ही एक ग्रामीण ने कुछ कहा। जिसकी बात से नाराज होकर हेड कांस्टेबल पहले उसे धमकी दिया कि तू ज्यादा बात कर रहा है। फिर उसे जमीन पर पटककर मारने लगा। बस इसी बात से गुस्साए ग्रामीणों ने हेड कांस्टेबल की जमकर पिटाई कर डाली। उसपर जमकर लात-घूंसे चलाए गए। ऐसा बताया जा रहा है कि, उसे मार-मार कर बाजार से भगाया गया है।


Next Story