छत्तीसगढ़

थाना परिसर में हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड, पेड़ पर लटकी मिली लाश

Nilmani Pal
25 Nov 2021 12:12 PM GMT
थाना परिसर में हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड, पेड़ पर लटकी मिली लाश
x
जांच जारी

एमपी। अशोकनगर जिले में मुंगावली थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल दलपत अहिरवार ने थाना परिसर के पीछे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को दिन भर खाद बंटवाने के स्थान पर ड्यूटी लगी थी। रात के समय सभी के साथ आया और आकर थाने के पीछे बने कमरों में सो गए। सुबह एएसआई कांताप्रसाद उठकर अपने कमरे से बाहर निकले तो हेड कांस्टेबल दलपत अहिरवार थाना परिसर के पीछे कमरों के पास पेड़ पर लटक रहा था। तुरंत ही अन्य स्टाफ को सूचना दी गई मृतक को सभी लोगों ने पहुंचकर पेड़ से नीचे उतारा।

दलपत अहिरवार (55) निवासी सिंगपुर पंडरी तहसील चंदेरी ढेड साल से मुंगावली थाने में पदस्थ थे। अन्य परिजन अपने गांव पर रहते थे। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। मृतक के परिजन आ गए हैं मामले की जांच की जाएगी। और हेड कॉन्स्टेबल के शव का पीएम करवाया जा रहा है।


Next Story