छत्तीसगढ़

हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल घायल, पुलिस गाड़ी हुआ हादसे का शिकार

Nilmani Pal
5 Feb 2023 3:24 AM GMT
हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल घायल, पुलिस गाड़ी हुआ हादसे का शिकार
x
छग

बिलासपुर। अपराधियों को पकड़ने निकली बलौदा बाजार पुलिस की गाड़ी को रतनपुर के पास हाइड्रा ने टक्कर मार दी। हादसे में हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल घायल हो गए। कांस्टेबल की हालत गंभीर होने के कारण उसे अपोलो में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। जिला बलाैदा बाजार, कसडोल वार्ड क्रमांक 4 निवासी मैन कुमार केंवट पिता बालाराम (40) गाड़ी चलाता है। वे अपने पिता बालाराम के नाम से पंजीकृत स्कार्पियो क्रमांक सीजी 22 आर 1537 को लेकर थाना कसडोल से हेड कांस्टेबल जगदीश राठौर, कांस्टेबल विवेकानंद के साथ अपराधियों की पतासाजी के लिए मरवाही जाने के लिए निकला था।

रात करीब 7 बजे रतनपुर से आगे ग्राम घासीपुर पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रही हाइड्रा क्रमांक सीजी 10 बीएच 1622 ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो में बैठे हेड कांस्टेबल जगदीश राठौर, कांस्टेबल विवेकानंद घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कांस्टेबल विवेकानंद की हालत गंभीर होने के कारण उसे रतनपुर से अपोलो रेफर कर दिया गया।

Next Story