छत्तीसगढ़

बोलेरों में लेकर घूम रहा था लाखों का गांजा, तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 Feb 2024 2:01 PM GMT
बोलेरों में लेकर घूम रहा था लाखों का गांजा, तस्कर गिरफ्तार
x
छग
महासमुंद। महासमुंद जिले के खल्लारी पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान शुक्रवार की शाम एक बोलेरो से 7 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 3.55 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल, खल्लारी थाना क्षेत्र से नेशनल हाईवे-353 पर तेज रफ्तार बोलेरो CG- HC 1772 महासमुंद की ओर आ रही थी। जिससे धुंआ निकल रहा था। पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने कोई दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए वाहन को रोकने की कोशिश की।
लेकिन पुलिस टीम को देखते हुए वाहन को तेज दौड़ाने लगा। जिससे पीछा करने पर ग्राम ओमकार बंद स्थित एक राइस मिल के दीवार से टकरा कर रुक गया। पुलिस टीम ने वाहन चला रहे बोलांगीर ओडिशा निवासी अभिमन्यु घोभेला पिता खानापूरी घोभेला (29 वर्ष) को पकड़ा और वाहन की तलाशी ली गई, तो वाहन से 7 किलो गांजा मिला। पुलिस ने गांजा और वाहन जब्त कर तस्करी के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पकड़े गए गांजे की कीमत 3. 55 लाख बताई जा रही है।
Next Story