छत्तीसगढ़

पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, बस इतनी सी बात पर...

jantaserishta.com
3 Nov 2025 1:26 PM IST
पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, बस इतनी सी बात पर...
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में खाना नहीं बनाने की बात पर ग्रामीण ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति पड़ोसियों को बुलाकर यह झूठ बोलने लगा कि विवाद के दौरान धक्का लगने से पत्नी गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
घटना शनिवार देर रात की है। ग्राम तेंदुआ निवासी मिथुन मेहर अपनी पत्नी सीमा मेहर के साथ मूर्तिपारा में आयोजित गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। पूजा से लौटने के बाद जब उसने देखा कि घर में खाना नहीं बना है, तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में मिथुन ने सीमा की बेरहमी से पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद वह गांव के लोगों को बुलाने लगा और कहानी गढ़कर बताया कि सीमा को धक्का लगने से गिरने पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के दौरान मिथुन पहले गोलमोल जवाब देता रहा, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story