छत्तीसगढ़

ससुराल के लिए निकला था, युवक की मिली लाश

Nil dhankar
20 April 2025 9:03 AM IST
ससुराल के लिए निकला था, युवक की मिली लाश
x
छग

राजनांदगांव। मोहला इलाके के बिरझुटोला गांव में 30 साल के युवक की लाश खेत में मिली है। युवक की पहचान ग्राम ओरछे निवासी संजीव कुमार सलामे के रूप में हुई है। हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। मोहला पुलिस ने रविवार तक मामला सुलझा लेने का दावा किया है।

मोहला पुलिस ने बताया कि संजीव सलामे पांच दिन पहले अपने गांव से अपने ससुराल बोगाटोला जाने निकला था। लेकिन वह अपने घर नहीं लौटा। इसी बीच उसकी लाश बोगाटोला से एक किमी दूर ग्राम बिरझुटोला के खेत में देखी गई।

जिसकी सूचना पुलिस को आसपास के ग्रामीणों ने दी। संजीव के लापता होने के बाद भी उसके ससुराल के सदस्यों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संजीव सलामे की हत्या की गई है। जिसके बाद उसके शव को खेत में फेंका गया है।

Next Story