छत्तीसगढ़

हवस मिटाने पहुंचा था, भाभी की हत्या करने वाला देवर का खुलासा

Nil dhankar
10 March 2025 7:16 AM IST
हवस मिटाने पहुंचा था, भाभी की हत्या करने वाला देवर का खुलासा
x
छग

बिलासपुर। देवर ने खुद के साथ अवैध संबंध बनाने से मना करने पर भाभी की हत्या कर दी। मृतका की लाश खाट पर बंधी हुई मिली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर ने अपनी बेटी को कॉल कर कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया। इसलिए उसकी हत्या कर दी। अब वो खुद आत्महत्या कर लेगा। घटना सीपत थाना इलाके की है। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक सीपत क्षेत्र के ग्राम खैरा में रहने वाली राजकुमारी बर्मन की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। मृतका करीब 8 साल पहले अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। जहां पर उन्होंने अपना मकान भी बना लिया। साल भर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी। शुक्रवार को महिला का देवर संजय बृजवासी उनके घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब उनका चाचा घर पर ही था। बच्चे स्कूल से घर आए, तो देखा कि उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने आसपास के लोगों के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने जानकारी जुटाई, तो पता चला कि संजय ने अपनी बेटी को फोन कर कहा, कि तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इसके कारण उसकी हत्या कर दी है। उसने खुद आत्महत्या करने की बात कहते हुए तलाश नहीं करने कहा।

महिला की हत्या के बाद आरोपी संजय ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई काल नहीं आएगा। बाद में संदेही का फोन बंद आने लगा। इधर पुलिस ने आरोपी के कॉल डिटेल के आधार पर उसे चकरभाठा से हिरासत में लिया, और पूछताछ की तो उसने बताया, कि उसने अपने भाभी को दूसरे से अवैध सम्बन्ध बनाने से मना कर अपने साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा करने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी।

Next Story