छत्तीसगढ़

इन्हे मिला अपर कलेक्टर का दायित्व, आदेश जारी

Nil dhankar
13 Sept 2023 4:54 PM IST
इन्हे मिला अपर कलेक्टर का दायित्व, आदेश जारी
x
छग

जगदलपुर। राज्य शासन के आदेशानुसार कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा अपर कलेक्टर जिला बस्तर के पद पर चन्द्रिका प्रसाद बघेल को पदस्थ किये जाने के फलस्वरूप कार्य आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। उक्त आदेश के प्रभावशील होने के साथ ही हरेश मंडावी को अपर कलेक्टर के चालू प्रभार से मुक्त किया गया है।

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों हेतु 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बस्तर ग्राम चोकर निवासी संपूर्ण कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पिता मुन्नाराम कश्यप को, ग्राम रेटावण्ड निवासी तनवी की मृत्यु पानी में डूबने से रतुराम को, तहसील भानपुरी ग्राम कुंगारपाल निवासी सोनाय की मृत्यु सांप काटने से पति लच्छन राम सेठिया को, ग्राम खण्डसरा निवासी तातू बघेल की मृत्यु सांप काटने से पत्नी पदमा बघेल को और तहसील बकावण्ड ग्राम पाहुरबेल निवासी राजेश बघेल की मृत्यु बिजली गिरने से माता कचरीबाई को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है।


Next Story