छत्तीसगढ़

दूसरों को जिंदगी देकर खुद मौत के आगोश में समा गया...

jantaserishta.com
12 July 2026 9:45 AM IST
दूसरों को जिंदगी देकर खुद मौत के आगोश में समा गया...
x
छत्तीसगढ़.
अभनपुर: गोबरा नवापारा नगर के नेहरू घाट स्थित महानदी में दो बच्चों की जान बचाने के प्रयास के दौरान डूबे युवक का शव रविवार तड़के नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे बरामद हुआ. शनिवार को हुए इस हादसे के बाद SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक तलाश अभियान चलाया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे रोक दिया गया. रविवार सुबह किसी नए सर्च अभियान से पहले ही शव स्वतः बहकर नदी किनारे आ गया.
जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा नगर के इंदिरा मार्केट निवासी प्रदीप कश्यप (35 वर्ष) शनिवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ नेहरू घाट पहुंचे थे. उनकी पत्नी नदी किनारे मौजूद थीं. इसी दौरान नदी में नहा रहे दो बच्चे गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे. बच्चों को संकट में देख प्रदीप कश्यप बिना देर किए उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े. उन्होंने साहस का परिचय देते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन स्वयं तेज धारा और गहरे पानी की चपेट में आ गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे. कई घंटों तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. रात होने के कारण अभियान स्थगित कर दिया गया. रविवार तड़के गोबरा नवापारा क्षेत्र में नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे प्रदीप कश्यप का शव खुद से बहकर किनारे आ गया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है. अपनी जान की परवाह किए बिना दो बच्चों की जान बचाने वाले प्रदीप कश्यप के साहस की नगरभर में सराहना की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story