छत्तीसगढ़

काम नहीं करता सोने का आदी था, पिता ने किया बेटे का मर्डर

Nilmani Pal
30 March 2025 2:15 PM IST
काम नहीं करता सोने का आदी था, पिता ने किया बेटे का मर्डर
x
छग

सरगुजा। जिले में फिर एक बार रिश्तों में कत्ल हुआ है। जहां एक निर्दयी पिता ने मामूली बात पर अपने ही सगे बेटे पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

दरअसल सरगुजा के उदयपुर थाना अंतर्गत केदमा चौकी क्षेत्र के ग्राम पेंडरखी में मदनसाय नाम के एक निर्दयी और कलयुगी पिता ने अपने ही सगे बेटे धन सिंह को सिर्फ इसलिए मौत की नींद सुला दी क्योंकि उसके बेटे अपने पिता को जंगल में महुआ बिनने जाने के लिए मना कर सोने चला गया था। पिता को बेटे की बात नागवार गुजरी और गुस्साए पिता ने घर में रखें फावड़े से अपने ही सगे बेटे धन सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत की नींद सुला दी। इस वारदात के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना उदयपुर थाने के केदमा पुलिस चौकी को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पिता मदनसाय को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है और पूरे मामले में आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

वहीं पूरे मामले की पुष्टि करते हुए सरगुजा ASP अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि, मौके पर पिता मदनसाय द्वारा अपने ही सगे बेटे धन सिंह के हत्या में प्रयुक्त किए गए फावड़े को भी जप्त कर लिया गया है और आरोपी पिता को इस जुर्म के लिए न्यायिक रिमांड पर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।


Next Story