छत्तीसगढ़

आधार कार्ड लेने पहुंचा था मंगेतर, एक्स बॉयफ्रेंड ने कर दिया कांड

jantaserishta.com
18 Oct 2026 11:10 AM IST
आधार कार्ड लेने पहुंचा था मंगेतर, एक्स बॉयफ्रेंड ने कर दिया कांड
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: दुर्ग जिले के जामुल इलाके में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि दीपक गुप्ता (48) ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के मंगेतर अमित कुमार बंजारे की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार किया।
हमले में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्ग रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।
घटना 15 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे शिवपुरी इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, घायल अमित कुमार बंजारे ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ आरोपी दीपक गुप्ता के पास पहुंचा था। इस दौरान शादी के लिए आधार कार्ड मांगने की बात पर विवाद शुरू हो गया।
युवती का आधार कार्ड दीपक गुप्ता के पास था। उसे लेने के लिए युवती अपने मंगेतर अमित कुमार बंजारे के साथ उसके पास पहुंची थी। आधार कार्ड को लेकर विवाद होने के बाद दीपक ने अमित को नया मकान दिखाने की बात कही। इसके बाद वह उसे शिवपुरी इलाके की ओर ले गया।
आरोप है कि वहां पहुंचने पर दीपक ने अमित की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद उसने धारदार हथियार से अमित पर हमला कर दिया। आरोपी दीपक गुप्ता (48) कैंप-01, जलेबी चौक स्थित दीदार स्टूडियो के पीछे, थाना छावनी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि दीपक ने अमित की हत्या करने की कोशिश की। इस दौरान अमित और किरण ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हमले में घायल अमित को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्ग रेफर किया गया।
रिपोर्ट मिलने के बाद जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घायल युवक और गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी जब्त किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story