छत्तीसगढ़

फेरी वाले की मौत, ठोकर मारकर वाहन चालक फरार

Nil dhankar
27 Feb 2024 6:41 AM IST
फेरी वाले की मौत, ठोकर मारकर वाहन चालक फरार
x
छग

रायगढ़। दुकानों में जाकर फेरी करने वाले युवक का शव पहाड़ मंदिर पर रोड पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चूरी में रखवाया गया।

जानकारी के अनुसार 41 वर्षीय हरीश कुकरेजा सिंघी कॉलोनी में रहता था। रविवार की शाम सिग्नल चौक चक्रधरनगर में अपनी बाइक खड़ी कर पहाड़ मंदिर के तरफ घुमने गया था। वहां किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।

Next Story