छत्तीसगढ़

रफ्तार का कहर: कर रहा था सड़क पार, तभी...परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
28 Feb 2025 5:05 PM IST
रफ्तार का कहर: कर रहा था सड़क पार, तभी...परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x
छत्तीसगढ़.
खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. आमलीपाड़ा ड्रग रोड में भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पार कर रहा था, तभी दुर्ग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. व्यक्ति ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और कई मीटर तक घसीटता चला गया. इससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और सड़क पर ही चिथड़े बिखर गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके.
इस हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अमलीपारा दुर्ग रोड पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story