छत्तीसगढ़

रफ्तार का कहर सड़क पर, मरे मिले एक दर्जन से ज्यादा मवेशी

jantaserishta.com
13 Sept 2026 11:30 AM IST
रफ्तार का कहर सड़क पर, मरे मिले एक दर्जन से ज्यादा मवेशी
x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 12 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना चारामा थाने के कानापोड़ के पास NH-30 का है। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में 12 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story