छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार का कहर, कोयले से लदी हाइवा खंभे से टकराई, ड्राइवर गंभीर

Shantanu Roy
4 July 2026 8:11 PM IST
तेज रफ्तार का कहर, कोयले से लदी हाइवा खंभे से टकराई, ड्राइवर गंभीर
x
छग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने हड़कंप मचा दिया। पेंड्रा मुख्य मार्ग पर कोयले से लदी एक हाइवा अनियंत्रित होकर विज्ञापन होर्डिंग के खंभे से जा टकराई, जबकि कोटमी-मरवाही मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने करीब 10 मवेशियों को कुचल दिया। पहला हादसा पेंड्रा मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां कोयले से भरी हाइवा अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे होर्डिंग के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायल चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि स्टेट हाईवे-4 और गौरव पथ पर डिवाइडर काटकर बड़े-बड़े विज्ञापन होर्डिंग लगाए गए हैं, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। उनका आरोप है कि इसी स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

दूसरी घटना कोटमी-मरवाही मुख्य मार्ग के रुमगा गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर बैठे और गुजर रहे मवेशियों को रौंद दिया। हादसे में करीब 10 मवेशी गंभीर रूप से घायल और मृत हुए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बाद क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार और लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Tagsजीपीएम सड़क हादसाहाइवा दुर्घटना पेंड्राट्रेलर मवेशी हादसागौरेला पेंड्रा मरवाही न्यूजतेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाछत्तीसगढ़ सड़क हादसेकोयला हाइवा टक्करGPM road accidentHiva accident Pendratrailer cattle accidentGaurela Pendra Marwahi newshigh speed vehicle accidentChhattisgarh road accidentcoal Hiva collisionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story