छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली का कहर, 15 मवेशियों की मौत से किसान को बड़ा नुकसान

jantaserishta.com
17 Sept 2026 9:51 AM IST
आकाशीय बिजली का कहर, 15 मवेशियों की मौत से किसान को बड़ा नुकसान
x
छत्तीसगढ़.
पेंड्रा: मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरदर्री अंतर्गत बीजाडांड गांव में अचानक गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के दौरान मवेशियों को चराने गया चरवाहा बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार बीजाडांड निवासी किसान मोहर सिंह आयम अपने मवेशियों को लेकर क्षेत्र में गया था। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से किसान की 7 गाय और 8 बकरियों समेत कुल 15 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
एक साथ बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत से किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मवेशियों की मौत का उचित आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों ने भी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन से पीड़ित किसान को जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story