छत्तीसगढ़
रायपुर में हवलदार गिरफ्तार, ACB अधिकारी बनकर करता था ठगी
Shantanu Roy
27 Feb 2025 9:25 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना इलाके में पुलिस ने पुलिस विभाग के हवलदार को ही लाखों की ठगी के मामलें में गिरफ्तार किया है। मामलें में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जमीन बेचने के नाम पर ठगा था। जिसके खिलाफ साल 2019 में FIR दर्ज किया जा चुका था। मामलें में जांच पूरी होने के बाद आज सिविल लाइन थाना पुलिस ने हवलदार जयदेव वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से ठगी की है। आरोपी जयदेव वर्मा स्वयं को एसीबी में पदस्थ होना बताकर धौंस देता था। वर्तमान में वह लोक आयोग में पदस्थ था।
Tagsरायपुर में हवलदार गिरफ्तारहवलदार गिरफ्तारफर्जी ACB अधिकारीसिविल लाइन थानारायपुर सिविल लाइन थानासिविल लाइन में गिरफ्तारहवलदार जयदेव वर्माHavildar arrested in RaipurHavildar arrestedfake ACB officerCivil Line police stationRaipur Civil Line police stationHavildar Jaidev Verma arrested in Civil Line
Next Story





