छत्तीसगढ़

संकल्प शिविर में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आया हूं: दीपक बैज

Shantanu Roy
26 Aug 2023 4:36 PM GMT
संकल्प शिविर में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आया हूं: दीपक बैज
x
छग
भिलाई। नेहरू सांस्कृतिक सदन सेक्टर 1 में शनिवार को कांग्रेस का संकल्प शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कांग्रेस के कई दिग्गजों ने शिरकत की। इसमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, विनोद तिवारी, छग पीपीसी अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेन्द्र यादव, राज्यमंत्री सुश्री नीता लोधी,पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, महापौर नीरज पाल, कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में बूथ लेवन के कार्यकर्ता,पार्षद व एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के लोग इसमें शामिल हुए। सभी को एक ही मूलमंत्र दिया गया कि हर हाल में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने हर कार्यकर्ता सीएम भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वैशालीनगर व भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र का इस संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं को चार्ज करने हम आए है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के पांच वर्ष के कार्यकाल को जनता तक कार्यकर्ता ले जायें। मेहनत करने वाले व दरी उठाने वाले कार्यकर्ताकर्ताओं में कांग्रेस पार्टी में बखत है। मुझे यह पद विरासत में नही मिला मैं भी एक छोटा सा कांग्रेस कार्यकर्ता था ब्लाक अध्यक्ष था एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस की राजनीति की। विधायक रहा और आज पीसीसी अध्यक्ष हूं।
पिछली बार कांग्रेस सरकार में विंस चुनाव में 71 सीटे जीती थी वर्ष 2023 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी 75+ सीटे जीतेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने कहा है कि कांग्रेस व भाजपा दोनो पार्टी ने उपेक्षा की है। उसका उत्तर देते हुए बैज ने कहा कि अमित जोगी कुंए का मेढक है। उनको बस्तर आकर देखना चाहिए। वहां के युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिला, सड़के अस्पताल चमक गई। इमली प्रोसेसिंग प्लांट में कईयों को रोजगार मिला। आज बस्तर की इमली बाहर जा रही है। नक्सली का गढ़ कहलाने वाला बस्तर कांग्रेस सरकार में शांती का टापू है। अमित जोगी घर बैठकर राजनीति न करे। बस्तर का दौरा करें। 15 वर्षों में भारतीय जनतापार्टी की सरकार ने नक्सली राजधानी रायपुर तक अपने पाव पसार चुके थे।
उन्होंने कहा कि जीतने व योग्य प्रत्याशी को टिकट दिया जायेगा। कांग्रेस की पहली सूची सितंबर के प्रथम सप्ताह में आ रही है। दुर्ग संभाग में हम सभी सीटे जितकर आयेंगे। वैशालीनगर सीट पर उन्होनें कहा कार्यकर्ता ने भरोसा दिलाया है कि भाजपा कागढ़ रही वैशाली नगर में इसबार कांग्रेस पार्टीके प्रत्याशी को जिताकर हम वैशालीनगर में जीत का परचम लहरायेंगे। आज बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं व पार्षदों में आकर हम सभी कांग्रेस जन अपने आप को गौरन्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह घर बैठै टिकिट बांट रहे है, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रमन पूर्व कलेक्टर टैकाम को अपने घर मे बैठकर टिकिट दिये है। कुछ प्रत्याशियों का टिकिट दिल्ली से तय हो रही है। मैदान में बैठकर भाजपा टिकिट बांट रही है। 21 लोगों को जो टिकिट भाजपा ने जारी की है उसे बदलने की नौबत आ गई है। इसके कारण भाजपा में अंर्तकलह स्पष्ट दिख रही है। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में पार्षद संदीप निरंकारी,पार्षद सुभद्रा सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पार्षद आदित्य सिंह, पार्षद अभिषेक मिश्रा, सुनील गोयल, फरहाज अहमद, पार्षद भूपेन्द्र यादव,अली हुसैन सिद्दिकी, कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव, मनोज पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, पार्षद रीता सिंह गेरा,शमशेर सिद्दिकी,फारूख खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story