छत्तीसगढ़

कोरोना महामारी का नाश करने रामनवमी पर हवन का हुआ समापन

Khushboo Dhruw
21 April 2021 6:19 PM GMT
कोरोना महामारी का नाश करने रामनवमी पर हवन का हुआ समापन
x
सुरेश्वर महादेव पीठ में 10 दिनों से चल रहे हवन का समापन बुधवार को रामनवमी के मौके पर किया गया।

कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना को लेकर कचना रोड स्थित सुरेश्वर महादेव पीठ में 10 दिनों से चल रहे हवन का समापन बुधवार को रामनवमी के मौके पर किया गया। पंडितों ने विविध देवताओं का आह्वान कर पूर्णाहुति दी। 11 आचार्यों के द्वारा प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से शाम पांच बजे तक अनुष्ठान किया जा रहा था। उस अनुष्ठान में 11000 आहुति प्रतिदिन दी जा रही थी। अंतिम दिन सुरेश्वर महादेव पीठ के स्वामी राजेश्वरानंद ने बताया कि जप, तप, अनुष्ठान हवन का कार्य देश की जनता के भलाई के लिए किया जा रहा था। इस अनुष्ठान में भगवान श्री गणेश, अंबिका ,वरूण देवता , षोडश मातृका, नवग्रह अधि देवता, क्षेत्रपाल देवता, 64 योगिनी, शिव पंचायत, सर्वतो भद्र मंडल के देवता, द्वादश लिंग, दुर्गा भवानी , श्री राम दरबार हनुमत देवता एवं सुरेश्वर महादेव के नाम से महामृत्युंजय मंत्र, दुर्गा सप्तशती के पाठ, वाल्मीकि कृत मूल रामायण पाठ, मां बगलामुखी देवी के मंत्रों का हवन किया गया।हवन से बैक्टीरिया का नाश

स्वामी राजेश्वरानंद ने बताया कि हवन के द्वारा ना सिर्फ मनुष्य बल्कि वनस्पति एवं फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया का विनाश होता है। जिसमें फसलों में रासायनिक खाद का प्रयोग कम हो सकता है। पुराणों के अनुसार वातावरण शुद्ध व अन्य बीमारी आने से रुकती है।
इस अवसर पर आचार्य राम कृष्ण त्रिपाठी, नागेश शर्मा , उमाकांत मिश्रा, किशोर महानंद, नंदकिशोर अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मंदिर के अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, पंडित ओम प्रकाश शर्मा ,पंडित कामता प्रसाद त्रिपाठी, पंडित बुद्धि विलास, आचार्य शशि पांडे ने सहभागिता की।


Next Story