छत्तीसगढ़

हाथ जोड़ो अभियान: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए अरुण यादव को बनाया पर्यवेक्षक

Nilmani Pal
27 Dec 2022 4:20 PM IST
हाथ जोड़ो अभियान: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए अरुण यादव को बनाया पर्यवेक्षक
x

रायपुर। एआईसीसी ने 26 जनवरी से शुरू हो रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए 26 प्रदेशों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मप्र पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव को छत्तीसगढ़ का पर्यवेक्षक बनाया गया है। बता दें कि खरगे ने 26 जनवरी से कांग्रेस की ओर से शुरू होने वाले दो महीने के 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' को आगे बढ़ाने पर पार्टी महासचिवों, विभिन्न राज्यों के प्रभारियों, पीसीसी अध्यक्षों और सीएलपी नेताओं के साथ विचार-विमर्श भी किया.

हाल ही में कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि यह भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज होगा. इसकी शुरुआत 26 जनवरी से होगी, जो 26 मार्च तक चलेगा. उन्होंने कहा कि 'हाथ जोड़ो अभियान' के तहत बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर यात्राएं होंगी. इसका मकसद भारत जोड़ो यात्रा के संदेश का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना है. जयराम ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इसमें भाग लेंगे.

Next Story