छत्तीसगढ़

JEE मेंस में हर्षल पाठक ने हासिल की कामयाबी

Nilmani Pal
12 Feb 2025 11:40 AM GMT
JEE मेंस में हर्षल पाठक ने हासिल की कामयाबी
x

बिलासपुर। मंगलवार की शाम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE मेंस का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें बिलासपुर के होनहार छात्रों ने सफलता हासिल की है। सरकंडा के छात्र हर्षल पाठक ने पहली बार असफल होने पर ड्राप लेकर दूसरी बार में एग्जाम क्रेक किया है। हर्षल ने कहा कि जरूरी नहीं कि मेहनत के बाद भी सफलता मिले। लेकिन, इससे छात्रों को निराश नहीं होना चाहिए। लगातार मेहनत करने से जरूर सफलता मिलती है।

जेईई मेन 2025 का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। रिजल्ट आने के बाद शहर के सफल छात्रों में जश्न का माहौल बन गया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बिलासपुर के कई होनहार विद्यार्थियों ने जबरदस्त सफलता अर्जित कर अपने परिवार, शिक्षकों के साथ ही शहर का नाम रोशन किया है।

इस एग्जाम में शहर के कई छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक हासिल किया है। अब ये छात्र बोर्ड जेईई मेन-2 और एडवांस की भी तैयारी में जुट गए हैं। इसमें ईशान ठाकुर ने 99.95, कुशाग्र शुक्ल ने 99.43, रोहित कुमार सिंह ने 99.10, ओम साईं अग्रवाल ने 98.85, श्रेष्ठा श्रीवास्तव ने 98.64, जिनेश सिंह गांधी ने 98.01, आदित्य सिन्हा ने 97.93 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा हर्षल पाठक ने 98.72, ऐश्वर्य सिंह ने 98.02, दिपेंद्र वस्त्रकार ने 98.18 परसेंटाइल अंक हासिल किए। वहीं, अंकुल सोनी ने 98.95, अभिप्रिया जायसवाल ने 98.78, सत्यांशु जायसवाल ने 98.78, शिखर शराफ ने 97.81, पृथ्वीराज स्वर्णकार ने 96.88, सोहम सराफ ने 96.55, जान्हवी जैन ने 96.24 और यशस्वी सलूजा ने 95.23 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए।


Next Story