छत्तीसगढ़
प्रोजेक्ट संस्कृति के अंतर्गत हार्मोनिका क्लब का अनोखा योग–संगीत–चिकित्सा कार्यक्रम
Shantanu Roy
19 Sept 2025 7:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिले में संचालित प्रोजेक्ट संस्कृति के अंतर्गत राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में योग–संगीत–चिकित्सा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की यह कड़ी थी, जिसमें संगीत, योग और मानसिक स्वास्थ्य को एक साथ मंच पर प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। अतिथियों ने न केवल कार्यक्रम की सराहना की, बल्कि मंच पर प्रस्तुति देकर आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। हार्मोनिका क्लब द्वारा माउथ ऑर्गन, बांसुरी, शहनाई, मेलोडीका, सैक्सोफोन और विसलिंग जैसे मुख वाद्ययंत्रों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम संगीत, योग और चिकित्सा का एक दुर्लभ संगम था, जो समाज में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में सहायक है। साथ ही, इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





