छत्तीसगढ़

हरिजन सेवा संघ के सदस्यों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात

Shantanu Roy
25 Sept 2024 9:00 PM IST
हरिजन सेवा संघ के सदस्यों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को नई दिल्ली मे हरिजन सेवा संघ द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुआ। इस अवसर पर रूरल चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडिया द्वारा युवाओं के लिए विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भावना के मार्ग पर चलकर ही देश का विकास हो सकता है।

उनके आदर्शों पर चलकर हम एक समाज का निर्माण कर सकते हैं जहां शांति और सहिष्णुता हो। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की स्वच्छता की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की। जिसने करोड़ों देशवासियों को सम्मान के साथ जीने का हक दिया। देश के युवाओं को महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उसपर चलना चाहिए।
Next Story