छत्तीसगढ़

सीएम हाउस नया रायपुर में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार

jantaserishta.com
12 Aug 2026 8:31 AM IST
सीएम हाउस नया रायपुर में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पहले लोकपर्व हरेली तिहार का आयोजन बुधवार 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम में वे हल-नांगर की पूजा करेंगे। इसके साथ ही गेड़ी चढ़ने और पारंपरिक खेलों का आयोजन भी होगा।
कार्यक्रम में खेती-किसानी से जुड़ी परंपराओं के साथ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। संस्कृति विभाग और कृषि विभाग की ओर से आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस दौरान कृषि उपकरणों की पूजा के साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री निवास में हरेली के मौके पर गेड़ी, पारंपरिक खेल और खेती-किसानी से जुड़ी गतिविधियां होंगी। आयोजन स्थल को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश के रूप में सजाया जाएगा। यहां कृषि उपकरणों, पारंपरिक वस्तुओं और लोक संस्कृति से जुड़े प्रतीकों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
हरेली खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। इस दिन किसान अपने हल-नांगर और दूसरे कृषि उपकरणों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा करते हैं। अच्छी फसल और सुख-समृद्धि की कामना के साथ यह त्योहार मनाया जाता है। सावन के दौरान हरियाली के बीच आने वाला यह पर्व छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति से जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री निवास में होने वाले आयोजन का एक उद्देश्य नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और ग्रामीण जीवन से जोड़ना भी है। कार्यक्रम में पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए हरेली से जुड़ी परंपराओं को सामने रखा जाएगा। राज्य सरकार की ओर से लोक संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story