हरबंश सिंह 41 साल मंडल में सेवा देने के बाद हुए सेवानिवृत्त

रायपुर (जसेरि)। हाउसिंग बोर्ड के डिप्टी कमिश्नर हरबंश सिंह 41 साल सेवा देने के बाद सेवा निवृत्त हो गए इस अवसर पर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों शॉल श्रीफल देकर भावभीनी विदाई दी। कमिश्नर अयाज तंबोली ने हरबंश सिंह की निष्ठा और इमानदारी के साथ किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए विशिष्ट सेवाओं से मंडल को मिलेअनेक उपलब्धियों को गिनाया। हरबंश सिंह की कार्यकुशलता मंडल के लिए प्रेरणादायी है। उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। अपने विदाई से अभिभूत हरबंश सिंह ने कहा कि मुझे हाउसिंग बोर्ड से समस्त स्टाफ का परिवार से भी ज्यादा जो स्नेह मिला वो मेरे शेष जीवन में मुझे ऊर्जावान बनाए रखेगा। मैं मंडल की चिरस्मरणीय सेवाकाल को कभी नहीं भूल सकूंगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





