छत्तीसगढ़

9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा यात्रा अभियान

jantaserishta.com
8 Aug 2026 2:19 PM IST
9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा यात्रा अभियान
x

फाइल फोटो

बलौदाबाजार: राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में विभन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके साथ ही हर-घर तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम 9 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कार्यक्रम सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये हैं।
वन्देमातरम 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त को समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का शुभारम्भ,हर घर तिरंगा जनजागरूकता रैली,10 अगस्त को विद्यालय एवं महाविद्यालय में देश भक्ति गीत,निबंध,चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, 11 अगस्त को विकासखंड मुख्यालयों में युवा एवं महिला समूहों द्वारा तिरंगा यात्रा,12 अगस्त को नगरीय निकायों में वन्देमातरम एवं स्वतंत्रता संग्राम विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन,13 अगस्त को जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा,सांस्कृतिक संध्या , 14 अगस्त को नगरीय निकाय में वन्देमातरम आधारित प्रदर्शन, ऑडियो बूथ देशभक्ति गीत,संध्या मशाल रैली एवं पुलिस बैंड प्रदर्शन एवं 15 अगस्त को जिला मुख्यालय,विकासखंड मुख्यालय,ग्राम पंचायत,स्कूल एवं कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस समारोह,ध्वजा रोहण,राष्ट्रगान पश्चात् वन्देमातरम का सामूहिक गायन,हर घर तिरंगा अभियान का समापन कार्यक्रम का आयोजन होग़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story