छत्तीसगढ़
शोभायात्रा में हनुमान जी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
Nil dhankar
14 April 2025 10:33 AM IST

x
कोरबा। ग्राम धवईपुर में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवा समिति धर्म सेना ने बजरंग बली की जीवंत झांकी के साथ ढोल, मंजीरे की थाप पर भजन कीर्तन कर गांव में शोभायात्रा निकाली।
धर्म सेना धवईपुर के अध्यक्ष प्रशान्त गुप्ता, उपाध्यक्ष झाडूराम निर्मलकर ने बताया कि गांव में धर्मसेना की समिति के द्वारा इस तरह के धार्मिक आयोजन युवा वर्ग के सहयोग के साथ किया जाता रहा है। जिसमें गांव के सभी बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होता है। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता, पवन गुप्ता, अजय, गोलू गुप्ता, सोमवार दास, विनोद दास, प्रमोद दास, विमल दास, चुन्नू, पुरुषोत्तम दास, बंटिल, शिवम दास, दीपक, रामकुमार, बलदाऊ, निखिल, पारस, पप्पू, संतलाल महंत, प्यारे रजक, मदन रजक, पारस श्रीवास, ओमप्रकाश गुप्ता, तमस श्रीवास आदि मौजूद रहे।
Next Story





