छत्तीसगढ़

हनुमान जी का अपमान, मूर्ति के साथ की गई छेड़छाड़

Nilmani Pal
25 April 2024 9:16 AM GMT
हनुमान जी का अपमान, मूर्ति के साथ की गई छेड़छाड़
x
छग

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम कटौद में तालाब के किनारे स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ किया गया है। मूर्ति के सामने पत्थर और मिट्टी रखा गया है। वहीं तोरण से सजे हुए पंडाल को तोड़ कर सड़क किनारे फेंक दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे में घटना के समय 10 से 15 युवक रात में मौके पर घूमते हुए दिख रहे हैं। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, ग्राम कटौद में बुधवार की रात 10 से 15 युवक गांव में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं और हिंदू देवी-देवताओं को गाली गलौज दे रहे हैं। वहीं हाथो में डंडा और हथियार भी रखे हुए हैं। गांव के तालाब के किनारे हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है। मूर्ति के सामने उपद्रवियों ने पत्थर और मिट्टी रखकर हनुमान जी के मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करते हुए तोड़ने की कोशिश की गई है।

बदमाशों ने हनुमान जयंती पर तोरण से सजाए गए पंडाल को तोड़ा और तोरण को भी निकालकर सड़क में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह इस घटना का पता चलने पर बजरंग दल, सर्व हिंदू संगठन और ग्रामीणों की भीड़ मूर्ति के पास उमड़ पड़ी। अक्रोशित लोगों ने चक्का जाम करने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई।

Next Story