छत्तीसगढ़
श्री सालासर बालाजी धाम में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
Nilmani Pal
23 April 2024 10:14 AM IST

x
रायपुर। पूरे देश में आज हनुमान जन्मोत्सव की धूम है। देश के हनुमान मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित श्री सालासर बालाजी धाम में भी भव्य रूप से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। सालासर बालाजी मंदिर में आज सुबह से लेकर शाम तक कई अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आज के कार्यक्रमों में सबसे पहले सुबह 10 बजे सालासर बालाजी भगवान का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भगवान को सवामणी भोग लगाया जाएगा। इसके बाद आज 11 बजे से भजन गंगा का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से सालासर बालाजी में सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
Next Story





