
x
छग
Raipur रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने लिए सौभाग्य की बात बताया। उन्होंने फिल्म देखने का कार्यक्रम कैसे बना, इसकी जानकारी भी साझा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उन्हें फिल्म देखकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से मिलने गए थे। इसी दौरान गुरुवार के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई और उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने जवाब दिया कि अभी तक फिल्म नहीं देखी है। इसके बाद तय किया गया कि सभी लोग साथ मिलकर राजधानी के जोरा मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सहित अन्य प्रमुख लोगों ने फिल्म देखी। सीएम साय ने कहा, “मुझे बहुत खुशी हुई। परसों मैं हमारे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिलने गया था। आज का कार्यक्रम बना हुआ था। उन्होंने मुझसे पूछा कि आपने ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी है या नहीं। मैंने कहा कि अभी नहीं देखी है। इसके बाद तय हुआ कि आज हम सभी जोरा मॉल में एक साथ फिल्म देखेंगे।
Raipur, Chhattisgarh: Chief Minister Vishnu Deo Sai says, "I felt very happy. The day before yesterday, I had gone to meet our state’s former Chief Minister and the Speaker. A programme was planned for today, and they asked me whether I had watched the film Hanuman Ansh. I said I… pic.twitter.com/5XpXp8fYOs
— IANS (@ians_india) September 10, 2026
उन्होंने आगे कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें ‘हनुमान अंश’ देखने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पक्ष को भी महत्वपूर्ण बताया। ‘हनुमान अंश’ संत नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा तथा सेवा और भक्ति के संदेश पर आधारित फिल्म है। फिल्म भारतीय संत परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को पर्दे पर प्रस्तुत करती है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा भी की। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति और संत परंपरा से जुड़ी प्रेरणादायी फिल्में अधिक से अधिक लोगों, खासकर नई पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा मनोरंजन के साथ समाज तक सकारात्मक विचार और संस्कार पहुंचाने का भी प्रभावी माध्यम है। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में लोगों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Next Story





