छत्तीसगढ़
बीजापुर कलेक्टर के प्रयास से मनकेली पंचायत के ग्राम पंगुर में हैण्डपंप खनन
Nil dhankar
9 April 2022 7:20 AM IST

x
बीजापुर। विकासखण्ड बीजापुर के दुरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पंचायत मनकेली अर्न्तगत ग्राम पंगुर में पेयजल की समस्या संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विभागीय अमला को तत्काल हैण्डपंप उत्खनन के निर्देश दिऐ।
ज्ञातव्य है कि एक समाचार पत्र में 17 मार्च 2022 को प्रकाशित खबर के अनुसार ग्राम पंगुर में 50 से अधिक परिवार अपना प्यास बुझाने के लिए झिरिया के पानी पर निर्भर रहते हैं। उस गांव में कोई हैण्डपंप नहीं हैं। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा को इस बात की जानकारी मिलने पर विभागीय अमला को त्वरित हैण्डपंप खनन के निर्देश दिये। निर्देश के परिपालन में ग्राम पंगुर के ओड़गलपारा, मेटापारा, सादुपारा में एक-एक हैण्डपंप खनन कराया गया। जिससे ग्रामीणों के बीच हर्ष का वातावरण बना, कि अब हमें शुद्ध पेयजल मिलेगा। वर्तमान गर्मी का मौसम है, हमें पानी के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। ग्रामीणों ने हैण्डपंप खनन करने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Next Story





