छत्तीसगढ़

नशे के कारोबार में BJP नेताओं का हाथ : कांग्रेस

Nilmani Pal
18 Jun 2023 6:02 AM GMT
नशे के कारोबार में BJP नेताओं का हाथ : कांग्रेस
x

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के लोग नशे के कारोबार में संलिप्त हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब जब नशे के कारोबार पर रोक लगाने की बात आती है, भाजपा के नेता तिलमिला जाते हैं।

बता दें कि निजी होटल में मादक पदार्थ हेरोइन की बिक्री करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अंतरराज्यीय तस्कर हैं। दोनों होटल के 101 रूम नंबर में छिपकर कारोबार कर रहे थे। सूचना पर अमानाका थाने की पुलिस ने होटल में धावा बोला। दोनों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 251/2023 धारा 21(B) NDPS ACT रिपोर्ट दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 23 ग्राम हीरोइन जब्त किया गया है। इसकी कीमत साढ़े 11 लाख रुपए आंकी जा रही है।

रायपुर पुलिस नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस को 14 जून को हीरोइन का कारोबार करने वालों की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं होटल को घेरकर रूम नंबर 101 में दबिश दी। जहां दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों ने अपना नाम निशान सिंह 26 साल और धर्मेंद्र सिंह 40 साल बताया। धर्मेंद्र किराए के मकान में कबीर थाना रायपुर में रहता था।

Next Story