छत्तीसगढ़

हम्माली के साथ मारपीट, लौट रहा था काम कर

Nilmani Pal
2 May 2022 8:39 AM IST
हम्माली के साथ मारपीट, लौट रहा था काम कर
x

रायपुर। हम्माली के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी प्रकाश ताण्डी काम पूरा कर घर लौट रहा था. इस दौरान दुर्गा मैदान शंकर नगर मे छोटू महानंद एवं अजय निहाल मिले जिनसे बात करने लग गया. उसी समय मोहल्ले का अनिल सोना आया और पूर्व मे हुए विवाद को लेकर शराब के नशे मे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए ईट के टुकडे से माथे पर हमला कर दिया। जिससे चोट लगी है.

प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी अनिल सोना के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story