छत्तीसगढ़

पशु क्रूरता मामले में हमीउद्दीन गिरफ्तार

Nilmani Pal
29 April 2026 1:19 PM IST
पशु क्रूरता मामले में हमीउद्दीन गिरफ्तार
x

रायपुर। पशु क्रूरता मामले में हमीउद्दीन गिरफ्तार किया गया है, आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत से शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ क्रूरता एवं अनाचार किया जा रहा है। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 139 /2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की जांच के दौरान उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई एवं तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Next Story