छत्तीसगढ़

हज 2023 के लिए हज यात्रियों का आज होगा चयन

Nilmani Pal
31 March 2023 7:58 AM IST
हज 2023 के लिए हज यात्रियों का आज होगा चयन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2023 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का सेंट्रलाइज्ड मोड पर रेंडम डिजिटल सिलेक्शन आज दोपहर 3.00 बजे से किया जावेगा।

हज यात्रियों द्वारा उनके सिलेक्शन की जानकारी हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइटwww.hajcommittee.gov.inएवं राज्य हज कमेटी की वेब साइटwww.cgstate.gov.in/web/haj-committeeसे प्राप्त की जा सकेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

Next Story