छत्तीसगढ़

रायपुर में ओलावृष्टि: कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

SHIDDHANT
16 May 2026 10:18 PM IST
रायपुर में ओलावृष्टि: कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया है। शनिवार शाम राजधानी Raipur समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश हुई। रायपुर के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिसस मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले करीब 15 दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
India Meteorological Department ने शनिवार शाम अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में ‘अति गंभीर’ और ‘मध्यम’ श्रेणी का अलर्ट जारी किया। विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, मुंगेली और जांजगीर-चांपा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा बस्तर संभाग के बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा और मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिलों में भी तेज आंधी, भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर जून में मानसून के दौरान दिखने वाला यह मौसम इस बार मई में ही देखने को मिल रहा है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
Next Story