छत्तीसगढ़

बात करने मोबाइल देना पड़ा महंगा, लेकर भाग निकले आरोपी

Nilmani Pal
12 May 2022 11:19 AM IST
बात करने मोबाइल देना पड़ा महंगा, लेकर भाग निकले आरोपी
x

फाइल फोटो 

बिलासपुर। कोनी रोड पर युवक से बाइक सवार दो लोगों ने बात करने के लिए मोबाइल मांगा। इसके बाद मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने शोर मचाया। तब तक दोनों आरोपित भाग निकले। शिकायत पर सरकंडा थाना में की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। कोनी के रामकृष्ण आश्रम में रहने वाले जय शंकर कश्यप खेती किसानी का काम करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बीते मंगलवार की रात अपनी मां को उसलापुर रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। मां को ट्रेन में बैठाने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

रात 12:30 बजे वे उद्यान विभाग के पास पहुंचे थे। इस दौरान वहां आसपास अंधेरा था। इस बीच मोटरसाइकिल में सवार दो युवक आए और रोकवाकर बात करने के लिए मोबाइल मांगा। जयशंकर ने मोबाइल दे दिए। इसके बाद दोनों युवक मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन रात होने के कारण आसपास कोई नहीं था। जयशंकर सरकंडा थाने पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी दी। मोबाइल की कीमत 15 हजार रुपये बताई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों के बारे में खोजबीन कर रही है।


Next Story