छत्तीसगढ़

छट्‌ठी कार्यक्रम में पहुंचे थे, बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, दो घायल

Nil dhankar
20 Feb 2023 7:58 AM IST
छट्‌ठी कार्यक्रम में पहुंचे थे, बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, दो घायल
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर फिल्मी स्टाइल में उछल गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के पथरिया क्षेत्र के सिलतरा निवासी विश्वनाथ (33) मरावी पिता बिसाहू मरावी अपने परिवार सहित तारबाहर क्षेत्र के डीपूपारा में रिश्तेदार के घर पर छट्‌ठी मनाने आया था। रविवार की रात करीब आठ बजे विश्वनाथ अपने दो अन्य रिश्तेदार केदार मरावी (35) पिता मयाराम मरावी और उसके भाई विक्रम मरावी पिता मायाराम मरावी को बाइक में लेकर घूमने निकला था। अभी उनकी बाइक सीएमडी चौक के पास पहुंची थी, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक को विश्वनाथ चला रहा था। उसकी रफ्तार काफी तेज थी। चौक में वह गति को कंट्रोल नहीं कर सका और अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि विश्वनाथ बाइक से उछलकर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोंटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसके पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Next Story