छत्तीसगढ़

होली मनाने घर पहुंचा था मारपीट का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nilmani Pal
20 March 2022 7:12 AM GMT
होली मनाने घर पहुंचा था मारपीट का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

बिलासपुर। तीन माह पहले युवक ने पीड़ित युवती के घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद वह भाग निकला। पीड़ित ने अपने पिता के साथ रतनपुर थाने में की। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को युवक होली मनाने के लिए अपने गांव आया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने बेलपारा बेलतरा में रहने वाले युवक आशिक यादव के खिलाफ गंभीर मामलों में शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद युवक गांव में ही रह रहा था। 20 जनवरी की रात वह दीवार फांदकर पीड़ित के घर घुस गया। उसने पीड़ित से मारपीट की। इस दौरान बीच—बचाव के लिए आए पीड़ित के ​स्वजन को भी जान से मारने की धमकी देते हुए केस वापस करने के लिए कहा। मारपीट के बाद आरोपित युवक वहां से भाग निकला। पीड़ित अपने पिता के साथ रतनपुर थाने पहुंची।

उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपित युवक गांव से फरार हो गया था। पुलिस उसके परिवार वालों से जानकारी लेकर सं​भावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। शुक्रवार की सुबह पता चला कि आरोपित युवक होली त्योहार मनाने के लिए गांव आया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया है।


Next Story