छत्तीसगढ़

घूमने निकला था, तालाब में मिली किशोर की लाश

Nil dhankar
27 April 2024 4:46 PM IST
घूमने निकला था, तालाब में मिली किशोर की लाश
x
छग

रायगढ़। शहर के विजयपुर में स्थित तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आईटीआई कालोनी निवासी रोशन जयसवाल 16 साल गुरूवार की दोपहर वह अपने परिचित के यहां विजयपुर गया हुआ था।

बालक अपने घरवालों को बोलकर निकला था कि वह घूमने जा रहा है। देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने युवक की पतासाजी की तो पता चला कि वह विजयपुर से वह बढी हुई गर्मी से निजात पाने तालाब की ओर नहाने गए उसके बाद से वह दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके बाद परिजन उसे ढूंढते हुए तालाब के पास पहुंचे तो तालाब की पचरी पर उसका कपड़ा रखा था। आसपास खोजबीन किया गया जिससे बाद तालाब में तालाश की गई तो बालक तालाब में मिला। इस घटना की सूचना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


Next Story