छत्तीसगढ़

महिला से छेड़खानी, पानी पीने के बहाने आदतन बदमाश ने किया गंदी हरकत

Nil dhankar
21 Dec 2022 9:43 AM IST
महिला से छेड़खानी, पानी पीने के बहाने आदतन बदमाश ने किया गंदी हरकत
x
छग

राजनांदगांव। पानी पीने के बहाने घर में दाखिल होकर पीड़िता से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चिचोला पुलिस ने बताया कि घटना 18 दिसंबर की शाम 7 बजे की है। तब पीड़िता घर पर अकेली थी, तभी ग्राम बरमपुर निवासी अजय यादव (24) पानी पीने के बहाने उसके घर पहुंचा।

मौका देख आरोपी ने पीड़िता से छेड़खानी शुरू कर दी और विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। जैसे तैसे पीड़िता ने खुद को बचाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद चिचोला थाने में शिकायत दर्ज कराई। चिचोला पुलिस की टीम ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अजय यादव आदतन बदमाश है, जिस पर पूर्व में भी महिला से छेड़खानी करने सहित पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज है।

Next Story