छत्तीसगढ़

आदतन शराबी शिक्षक पर गिरी गाज, निलंबन आदेश जारी

Nilmani Pal
26 Sept 2022 4:50 PM IST
आदतन शराबी शिक्षक पर गिरी गाज, निलंबन आदेश जारी
x
छग

जशपुर। शराब के नशे में स्कूली समय में धुत्त मिलने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बीईओ के द्वारा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ड़ीईओ ने यह कार्यवाही की है। मामला जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के छिरोटोली प्राथमिक शाला का है। यहां सहायक शिक्षक के पद पर अखिलेश टोप्पो पदस्थ थे। सहायक शिक्षक आदतन शराबी है और आये दिन स्कूली समय मे भी शराब पीकर स्कूल आ जाते हैं। और पढ़ाई करवाना छोड़ कर नशे में धुत्त होकर पड़े रहते हैं। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है।

पढ़ाई प्रभावित होने के चलते स्कूली छात्रों के पालको ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की। जिस पर उन्होंने जांच हेतु खंड शिक्षा अधिकारी को औचक निरीक्षण में स्कूल भेजा। जहां शिक्षक नशे में धुत मिले। पुष्टि होने पर बीईओ ने जांच प्रतिवेदन बना कर ड़ीईओ को भेजा। जिसके आधार पर डीईओ ने सहायक शिक्षक अखिलेश टोप्पो को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार नियत किया गया है।

Next Story