छत्तीसगढ़

वायरल ऑडियो पर आदतन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Nil dhankar
4 Nov 2022 8:54 AM IST
वायरल ऑडियो पर आदतन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
x

बिलासपुर। बिलासपुर में जेल से छूटे अपराधी के गुंडाराज का नया ऑडियो सामने आया है, जिसमें मां के सामने बेटे की बेरहमी से पिटाई करने और मां के हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने की आवाज सुनाई दे रही है। दरअसल, आदतन बदमाश ने मां-बेटे की जमीन अपने नाम करने के लिए धमकी दी थी, जिसमें ऑडियो सामने आने के बाद अब पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

तोरवा मेनरोड निवासी पीयूष गंगवानी पिता स्व रामचंद्र गंगवानी (17) का जमीनी विवाद चल रहा है,और मामला कोर्ट में है। बीते 20 सितंबर की शाम करीब 5 बजे वह अपनी मां के साथ स्कूटी में सामान खरीदने गोलबाजार जा रहा था। तभी गांधी चौक के पास नरेंद्र मोटवानी व ऋषभ पानीकर अपनी कार में आए और मां-बेटे को रोक लिया। उन्होंने जबरदस्ती उन्हें कार में बैठाया और दयालबंद स्थित ऋषभ पानीकर के ऑफिस में ले गए। इस दौरान नरेंद्र मोटवानी व ऋषभ पानीकर ने दोनों से कहा कि पेंडलवार हॉस्पिटल वाली जमीन को उन लोगों को दे दे नहीं तो दोनों को जान से मार देंगे। उन्होंने जमीन बेचने से मना किया तो गाली-गलौज की और लात-घूंसों से मारपीट की।


Next Story