छत्तीसगढ़
चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया आदतन अपराधी अमनदीप गिरफ्तार
Shantanu Roy
11 March 2025 12:07 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। प्रार्थी धनेन्द्र सिन्हा ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 02.03.2025 के सुबह 07.30 बजे अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक सी जी/04/के बी/6180 से सिटी बस डिपो आया था एवं मोटर सायकल को सिटी बस डिपो के कैम्पस में खडी कर आफिस के अंदर बस की चाबी लाने गया था, कि करीबन 08.00 बजे चाबी लेकर वापस आया तो देखा की उसकी उक्त मोटर सायकल नहीं थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर मंे अपराध क्रमांक 52/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी सिंचाई कालोनी सिविल लाईन निवासी जीतू दीप उर्फ अमनदीप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक सी जी/04/के बी/6180 कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी जीतू दीप उर्फ अमनदीप आदतन अपराधी है, जो पूर्व में भी वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित अन्य मामलों में भी थाना सिविल लाईन से जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी- जीतू दीप उर्फ अमनदीप पिता सुभाष चंद्र दीप उम्र 24 साल निवासी सिंचाई कालोनी कटोरा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





