छत्तीसगढ़
जिम संचालक EOW की रिमांड में, 6 दिनों तक महादेव सट्टेबाजी की होगी पूछताछ
Nilmani Pal
9 Aug 2024 10:51 AM IST

x
रायपुर raipur news । महादेव सट्टा एप के जिम संचालक विश्वजीत राय समेत तीन आरोपियों को छह दिनों की रिमांड पर EOW को सौंपा गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के ऑनलाइन महादेव सट्टा एप मामले में भिलाई से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों जिम संचालक विश्वजीत राय, अतुल कुमार परिहार और भारत कुमार को भी विशेष कोर्ट में पेश किया गया.
chhattisgarh news कोर्ट ने तीनों आरोपियों को छह दिनों की ईओडब्ल्यू की रिमांड पर सौंपा है. ईओडब्ल्यू ने भिलाई से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ईओडब्ल्यू इन आरोपियों से सट्टा एप के माध्यम से हो रहे अवैध गतिविधियों पर विस्तृत पूछताछ करेगी. इन्हें भी 13 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा. chhattisgarh
Next Story





