छत्तीसगढ़

जिम में आगजनी की घटना, वर्कआउट करने पहुंचे लोग बाल-बाल बचे

Nilmani Pal
10 Dec 2025 4:47 PM IST
जिम में आगजनी की घटना, वर्कआउट करने पहुंचे लोग बाल-बाल बचे
x
छग

दुर्ग। जिले के सिंधी कॉलोनी स्टेशन रोड स्थित एक जिम में 10 दिसंबर की सुबह अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। सुबह 6 बजे की घटना है। कुछ लोग वर्कआउट के लिए पहुंचे थे, जो घटना के बाद तुरंत बाहर निकल गए। आग बुझाने में दमकल की दो गाड़ियां पहुंची थी। घटना में लाखों का सामान जिम मशीनें जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। घटना सुबह लगभग 6:15 बजे की है। जानकारी के अनुसार मनीष देवांगन के फिटनेस सेंटर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग तीसरी मंजिल में लगी थी, जिससे धुआं पूरी इमारत में फैल गया और स्थिति गंभीर होती चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय ने तुरंत दो दमकल वाहनों को भेजा।

आगजनी की इस घटना में जिम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। यह पूरा सामान जिम उपकरण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story